CG Vyapam Pat 2026 Admit Card : छत्तीसगढ़ व्यापम फ्री एग्रीकल्चर टेस्ट एवं प्री वेटरनरी टेस्ट परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए गए हैं परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न परीक्षा सेंटर में ऑफलाइन मोड पर आयोजित किया जाएगा
छत्तीसगढ़ व्यापम फ्री एग्रीकल्चर टेस्ट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं ऑनलाइन माध्यम से छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं अपने एडमिट कार्ड को
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (CG PAT 2026) राज्य के प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इसके माध्यम से छात्रों को छत्तीसगढ़ के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में बीएससी कृषि (B.Sc. Agriculture) और बीएससी बागवानी (B.Sc. Horticulture) जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है।
यदि आपने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो आपके लिए एडमिट कार्ड (Pravesh Patra) से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को नीचे विस्तार से समझाया गया है।
CG Vyapam Pat 2026 Admit Card Overview
| Chhattisgarh PAT/PAVT 2026 Admit Card | |
|---|---|
| बोर्ड | छत्तीसगढ़ व्यापम रायपुर |
| परीक्षा का नाम | सीजी पीएटी एंट्रैन्स एक्जाम |
| सीजी पीएटी एक्जाम डेट | 28 जून 2026 |
| एड्मिट कार्ड जारी होने की तिथि | 17 जून 2026 |
| एक्जाम मोड | ऑफलाइन |
| कैटेगरी | छत्तीसगढ़ व्यापम पीएटी एंट्रैन्स एक्जाम एडमिट कार्ड 2026 |
| वर्ष | 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | vyapamcg.cgstate.gov.in |
Chhattisgarh Vyapam PAT Exam 2026 Important Date
| इवैंट | डेट |
|---|---|
| नोटिस जारी होने की तिथि | 20 अप्रैल 2026 |
| छत्तीसगढ़ व्यापम पीएटी परीक्षा तिथि | 28 जून 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 17 जून 2026 |
| रिज़ल्ट जारी होने की तिथि | परीक्षा के बाद |
छत्तीसगढ़ व्यापम पीएटी 2026 का एडमिट कार्ड कैसे चेक करें
- सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यापम के आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं
- होम पेज पर सीजी व्यापम एडमिट कार्ड का लिंक होगा वो लिंक ओपन करें
- अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर व पासवर्ड की मदद से वैबसाइट पर लॉगिन करें
- नए पेज पर आपको आपका सीजी पीएटी का एडमिट कार्ड दिखाई देगा जिसे प्रिंट करके रख लेवे
- इस प्रकार से आप छत्तीसगढ़ व्यापम का एडमिट कार्ड को छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट से निकाल सकते हैं
Details print on CG Vyapam Pat Entrance Exam Admit Card 2026
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- उम्मीदवार का रोल् नंबर
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर और फोटो
- परीक्षा की तिथि और समय
- एक्जाम सिटि /सेंटर की जानकारी
- परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश
यदि आप अपना एप्लिकेशन नंबर भूल गए हैं: घबराएं नहीं! व्यापम पोर्टल के लॉगिन पेज पर “Forgot Application Number” का विकल्प मिलता है। वहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी डालकर आप इसे आसानी से दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।
परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश (Exam Day Guidelines)
परीक्षा हॉल में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए छात्रों को इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए:
-
अनिवार्य दस्तावेज: परीक्षा केंद्र पर अपना CG PAT 2026 एडमिट कार्ड और उसके साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) जरूर लेकर जाएं।
-
समय का ध्यान रखें: परीक्षा सुबह 10:00 बजे शुरू होगी, इसलिए केंद्र पर कम से कम 1 घंटे पहले (सुबह 9:00 बजे तक) पहुंचना सुनिश्चित करें ताकि बायोमेट्रिक और चेकिंग की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
-
त्रुटियों की जांच: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, फोटो, हस्ताक्षर और परीक्षा केंद्र के पते को अच्छी तरह जांच लें। यदि कोई गलती हो, तो तुरंत व्यापम के अधिकारियों से संपर्क करें।
