CG Vyapam Data Entry Operator Admit Card 2026 : सीजी व्यापम डाटा एंट्री ऑपरेटर का एडमिट कार्ड जारी

Rahul singh

Published on: 27 June, 2026

CG Vyapam Data Entry Operator Admit Card 2026

CG Vyapam Data Entry Operator Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ हाइ कोर्ट बिलासपुर के अंतर्गत डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के प्रथम चरण के लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज 17 जून 2026 को छत्तीसगढ़ व्यापम के ऑफिसियल पर जारी किए गए हैं सीजी व्यापम डाटा एंट्री ऑपरेटर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है एक्जाम ऑफलाइन मोड पर 28 जून 2026 को दिन रविवार को परीक्षा का समय दोपहर 10:00 से 12:15 तक है

CG Vyapam DEO Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (CG High Court) के अंतर्गत डाटा एंट्री ऑपरेटर (HDEO26) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

इस लेख में हमने CG Vyapam DEO Admit Card 2026 डाउनलोड करने की पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि, समय, और परीक्षा केंद्र से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों को विस्तार से साझा किया है। आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि परीक्षा के दिन आपको किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

 

CG Vyapam Data Entry Operator Admit Card 2026

CG Vyapam Data Entry Operator Vacancy 2026 Admit Card  Overview

Chhattisgarh Data Entry Operator Vacancy 2026 Admit Card
 बोर्ड छत्तीसगढ़ व्यापम रायपुर
पोस्ट का नाम डेटा एंट्री ऑपरेटर
डेटा एंट्री ऑपरेटर एक्जाम डेट 28 जून 2026
एड्मिट कार्ड जारी होने की तिथि  17 जून 2026
एक्जाम मोड ऑफलाइन
कैटेगरी छत्तीसगढ़ व्यापम डाटा एंट्री ऑपरेटर एडमिट कार्ड
वर्ष 2026
आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in

Chhattisgarh Vyapam Data Entry Operator Vacancy 2026 Admit Card Important Date

इवैंट डेट
नोटिस जारी होने की तिथि 20 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ़ व्यापम डाटा एंट्री ऑपरेटर वैकेंसी परीक्षा तिथि 28 जून 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 17 जून 2026
रिज़ल्ट जारी होने की तिथि परीक्षा के बाद

 

छत्तीसगढ़ व्यापम डाटा एंट्री ऑपरेटर वैकेंसी 2026 का एडमिट कार्ड कैसे चेक करें

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यापम के आधिकारिक वेबसाइट  vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर सीजी व्यापम एडमिट कार्ड का लिंक होगा वो लिंक ओपन करें
  • अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर व पासवर्ड की मदद से वैबसाइट पर लॉगिन करें
  • नए पेज पर आपको आपका सीजी डाटा एंट्री ओपेरेटर का एडमिट कार्ड दिखाई देगा जिसे प्रिंट करके रख लेवे
  • इस प्रकार से आप छत्तीसगढ़ व्यापम का एडमिट कार्ड को छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट से निकाल सकते हैं
Details print on CG Data Entry Operator Vacancy Admit Card 2026

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई निम्नलिखित जानकारियों को ध्यानपूर्वक चेक कर लेना चाहिए। यदि इसमें कोई त्रुटि (Spelling Mistake) हो, तो तुरंत व्यापम के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें:

  • उम्मीदवार का नाम (Candidate’s Name)
  • रोल नंबर और पंजीकरण संख्या (Roll Number & Registration No.)
  • माता/पिता का नाम
  • फोटो और हस्ताक्षर (Photograph & Signature)
  • परीक्षा का नाम और पोस्ट कोड (HDEO26)
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता (Exam Centre Name & Address)
  • परीक्षा की तिथि और समय (Reporting Time & Exam Duration)
  • परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

 

परीक्षा के दिन साथ ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज (Important Documents to Carry)

लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। नीचे दिए गए दस्तावेजों में से किसी एक को अपने साथ जरूर रखें:

  • CG Vyapam DEO Admit Card 2026 की प्रिंटेड कॉपी।
  • मूल फोटो पहचान पत्र (Original Photo ID Proof): जैसे आधार कार्ड (Aadhaar Card), मतदाता परिचय पत्र (Voter ID), पैन कार्ड (PAN Card), या ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)।
  • पासपोर्ट साइज फोटो: यदि प्रवेश पत्र पर आपकी फोटो स्पष्ट नहीं है, तो अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य रखें (जो फॉर्म भरते समय अपलोड की गई थी)।
  • काला/नीला बॉलपॉइंट पेन: ओएमआर शीट (OMR Sheet) भरने के लिए।
CG Vyapam DEO 2026 Exam dates And Time

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल / व्यापम द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) पदों के लिए प्रथम चरण की लिखित भर्ती परीक्षा 28 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की गई है। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले अपने आवंटित परीक्षा केंद्र पर अवश्य पहुंच जाएं।

 

CG Vyapam Data Entry Operator Admit Card 2026

Leave a Comment