Cg Vyapam Upcoming Jobs Exam Date List 2026

Rahul Singh

By: Rahul singh

On: August 2, 2026

Cg Vyapam Exam Calendar 2026 in Hindi

Cg Vyapam Upcoming Jobs Exam Date List 2026 : छत्तीसगढ़ व्यापम हर साल सरकारी नौकरी के लिए एक कैलेंडर जारी करता है जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के सरकारी नौकरी व एंट्रेंस एग्जाम के एग्जाम की डेट की तिथि एवं इंपॉर्टेंट जानकारी शामिल होती है छत्तीसगढ़ व्यापम में 2026 का भी एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है यह एक्जाम कैलेंडर छत्तीसगढ़ व्यापम के ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है इसमें इस वर्ष के सभी एंट्रेंस व अन्य सरकारी नौकरी के एग्जाम के कैलेंडर व डेट है

छत्तीसगढ़ व्यापम इस साल होने वाले सभी सरकारी नौकरी एवं आने वाले सभी सरकारी नौकरी के परीक्षा के एग्जाम डेट की जानकारी नीचे दिए गए टेबल्स पर दी गई है तो कृपया इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए या आर्टिकल काफी हेल्पफुल है जिन्हें छत्तीसगढ़ व्यापम से सरकारी नौकरी करनी है उन सभी विद्यार्थियों के लिए

 

Cg Vyapam Exam Calendar 2026 in Hindi

Cg vyapam Upcoming exam calendar 2026 Overview

विवरणजानकारी
बोर्डछत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर
राज्यछत्तीसगढ़
वर्गसीजी व्यापम एक्जाम कैलंडर 2026
ऑफिशियल वेबसाइटvyapamcg.cgstate.gov.in
वर्ष2026

 

छत्तीसगढ़ व्यापम का एग्जाम कैलेंडर 2026

क्र.पदनाम / परीक्षा का नामविभाग / संस्थासंभावित परीक्षा तिथि
1डाटा एंट्री ऑपरेटरछ.ग. उच्च न्यायालय28 जून 2026
2उप अंकेक्षकसहकारिता विभाग05 जुलाई 2026
3सहायक उप निरीक्षकगृह (पुलिस) विभाग12 जुलाई 2026
4फायरमैननगर सेना19 जुलाई 2026
5प्रयोगशाला परिचारकपर्यावरण संरक्षण मण्डल26 जुलाई 2026
6अन्वेषक (सिविल)जल संसाधन विभाग02 अगस्त 2026
7ओटी टेक्निशियनसंचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं30 अगस्त 2026
8सहायक ग्रेड-3विधि, विधायी एवं विधिक सेवा प्राधिकरण06 सितम्बर 2026
9लैब असिस्टेंट एवं नमूना सहायकलोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग20 सितम्बर 2026
10सहायक ग्रेड-3पर्यावरण संरक्षण मण्डल एवं नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण27 सितम्बर 2026
11राज्य पात्रता परीक्षाउच्च शिक्षा विभाग04 अक्टूबर 2026
12सहायक शिक्षक स्कूल शिक्षा विभाग11 अक्टूबर 2026
13शिक्षक स्कूल शिक्षा विभाग25 अक्टूबर 2026
14स्टोरकीपरनगर सेना22 नवम्बर 2026
15व्याख्याता स्कूल शिक्षा विभाग29 नवम्बर 2026
16सहायक ग्रेड-3प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन विभाग)06 दिसम्बर 2026
17स्टेनोग्राफरसंयुक्त भर्ती परीक्षा13 दिसम्बर 2026
18सहायक ग्रेड-3संयुक्त भर्ती परीक्षा20 दिसम्बर 2026

 

परीक्षा कैलेंडर का महत्व 

व्यापम का परीक्षा कैलेंडर छात्रों के लिए क्यों जरूरी है?

  1. बेहतर टाइम मैनेजमेंट: कैलेंडर के माध्यम से आप जान सकते हैं कि आपकी परीक्षा में अभी कितना समय शेष है।

  2. पाठ्यक्रम का नियोजन: कई परीक्षाएं एक-दूसरे के करीब होती हैं। कैलेंडर को देखकर आप उन परीक्षाओं का चुनाव कर सकते हैं जिनके पाठ्यक्रम (Syllabus) मिलते-जुलते हैं।

  3. तनाव में कमी: जब आपको परीक्षा की संभावित तारीख पता होती है, तो आप पढ़ाई को लेकर कम तनाव महसूस करते हैं और व्यवस्थित ढंग से तैयारी कर पाते हैं।

परीक्षा की तैयारी कैसे करें? (सफलता के मंत्र)

किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता रातों-रात नहीं मिलती। इसके लिए एक अनुशासित दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है:

1. पाठ्यक्रम (Syllabus) को समझें

सबसे पहले अपनी चुनी हुई परीक्षा का आधिकारिक सिलेबस डाउनलोड करें। सिलेबस में दिए गए विषयों के महत्व (वेटेज) को समझें कि किस विषय से कितने अंक पूछे जाते हैं।

2. सही अध्ययन सामग्री का चुनाव

व्यापम की परीक्षाओं के लिए सामान्य ज्ञान (छत्तीसगढ़ विशेष), गणित, हिंदी, अंग्रेजी और तर्कशक्ति (Reasoning) का विशेष महत्व होता है। मानक पुस्तकों और विश्वसनीय ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग करें।

3. पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र (Previous Year Papers)

पिछले 5 वर्षों के प्रश्न-पत्र हल करना सफलता की चाबी है। इससे आपको प्रश्नों के पैटर्न और व्यापम की पूछने की शैली का अंदाजा हो जाता है।

4. मॉक टेस्ट और रिवीजन

हफ्ते में कम से कम एक बार मॉक टेस्ट जरूर दें। जितना अधिक आप अभ्यास करेंगे, उतनी ही आपकी गति और सटीकता (Accuracy) बढ़ेगी। परीक्षा से पहले रिवीजन के लिए अपने खुद के नोट्स तैयार करें।

आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी कैसे प्राप्त करें?

CG Vyapam से संबंधित किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए आपको केवल सरकारी वेबसाइट पर ही भरोसा करना चाहिए।

  • आधिकारिक वेबसाइट: vyapam.cgstate.gov.in

  • कैसे चेक करें:

    1. वेबसाइट के होमपेज पर जाएँ।

    2. ‘Exam Calendar’ या ‘Notifications’ टैब पर क्लिक करें।

    3. वर्ष 2026 के कैलेंडर की PDF फाइल प्रिंट करें।

cg vyapam

Rahul Singh

Rahul singh

CG Latest Update was founded and is personally managed by Rahul Singh, a seasoned career consultant with over 11 years of extensive experience in tracking government recruitments, analyzing exam trends, and decoding complex educational notifications.Having spent more than a decade closely monitoring the state’s recruitment boards (such as CGPSC and CG Vyapam), Rahul noticed a critical gap: thousands of students, especially in rural and remote parts of Chhattisgarh, were missing career opportunities due to scattered PDFs or misleading information.To bridge this gap, Rahul established this portal as a unified, transparent repository of verified facts.Experience: 11+ Years in Job Portal Management & Career GuidanceExpertise: Chhattisgarh Civil Services Rules, Contractual (Samvida) Recruitment Frameworks, and Academic Evaluation Timelines.Core Vision: To eliminate information asymmetry, helping local youth access genuine livelihood opportunities safely and securely.

Leave a Comment